Marathi actress Sayali Sanjeev finally lands her dream role-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सयाली संजीव को आखिरकार मिला उनका ड्रीम रोल

khaskhabar.com: सोमवार, 11 मई 2020 6:12 PM (IST)
सयाली संजीव को आखिरकार मिला उनका ड्रीम रोल
मुंबई। मशहूर मराठी अभिनेत्री सयाली संजीव को बड़ी ही बेसब्री से अपनी अगली फिल्म 'गोष्ट एका पैठणीची' की रिलीज का इंतजार है। उनके लिए यह एक फिल्म से कहीं बढ़कर है। सयाली कहती हैं, "हर बार जब कोई अभिनय करने जाता है, तो उनके दिमाग में एक खास तरह की भूमिका होती है, जिनका हिस्सा वे बनना चाहते हैं। 'पैठणीची' में मेरा किरदार मेरे ड्रीम रोल में से ही एक है, क्योंकि इसमें एक महिला के कई सारे शेड्स हैं जैसे कि भावात्मक, साहसी, एडवेंचर्स, सादगी, एक औरत के कई सारे रूप इसमें मौजूद हैं, जिसे शायद ही सबको अपनी पूरी जिंदगी में निभाने का मौका मिलता है। यह मेरे लिए एक फिल्म नहीं है, यह जिंदगी का सफर है, जिसका हिस्सा हर कलाकार बनना चाहता है।" सोमवार को निर्माताओं ने फिल्म के टीजर का अनावरण किया, जिसमें सयाली एक साधारण, लेकिन एक सशक्त व आत्मविश्वास से लबरेज महिला के रूप में नजर आती हैं, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करती है। फिल्म में उनके अलावा सुव्रत जोशी, शशांक केतकर और मिलिंद गुनाजी भी हैं। यह शांतनु गणेश रोड द्वारा लिखित व निर्देशित है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement