Many celebs including Karthik and Rajkumar Rao arrived at Anurag Basus Saraswati Puja ceremony-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार्तिक और राजकुमार राव सहित कई सेलेब्स पहुंचे अनुराग बसु के सरस्वती पूजा समारोह में

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 1:37 PM (IST)
कार्तिक और राजकुमार राव सहित कई सेलेब्स पहुंचे अनुराग बसु के सरस्वती पूजा समारोह में
मुंबई | फिल्म निर्माता अनुराग बसु ने सरस्वती पूजा की मेजबानी की और इसमें कई बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया जिसमें राजकुमार राव उनकी पत्नी पत्रलेखा, कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन सहित कई अन्य शामिल हुए। फिल्म निर्माता ने इस अवसर के लिए पूजा और भोग का आयोजन किया। गुरुवार को समारोह में भाग लेने वाले अन्य लोगों में फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपूर, संगीतकार प्रीतम आदि थे। अनुराग ने इंस्टाग्राम पर पूजा की कई तस्वीरें साझा कीं और इसके कैप्शन में लिखा, "हमारी 29वीं सरस्वती पूजा! नए दोस्त, पुराने दोस्त, वही मस्ती।" सामने आई तस्वीर में सेलेब्स इंडियन लुक में नजर आ रहे थे।
मशहूर हस्तियों को भोग का आनंद लेते देखा गया जिसमें खिचड़ी, पापड़, सब्जी शाहित अन्य पकवान शामिल थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement