Manav Kaul: We are living in a bad dream and reminisce about good-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 12:22 pm
Location
Advertisement

बुरे सपने में जी रहे हैं, अच्छा समय भी याद आ रहा है: मानव कौल

khaskhabar.com : सोमवार, 17 मई 2021 2:45 PM (IST)
बुरे सपने में जी रहे हैं, अच्छा समय भी याद आ रहा है: मानव कौल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मानव कौल ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने मन की बात व्यक्त की। उन्होंने बताया कि महामारी के बीच कैसा महसूस कर रहे हैं और कैसे लोगों को निस्वार्थ रूप से दूसरों की मदद करने की कोशिश करते हुए देखना उन्हें खुश कर रहा है।

मानव ने पहाड़ों के साथ सुरम्य पृष्ठभूमि बनाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। फोटो में अभिनेता को पहाड़ों को घूरते देखा जा सकता है।

फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, '' यह केवल पिछला साल था, लेकिन ऐसा महसूस होता है कि मुझे याद नहीं आ रहा है कि मैं आखिरी बार कब पहाड़ों पर गया था। आखिरी बार कब मैं हँसा था या किसी को गले लगाया था। पिछले साल मैंने सोचा था कि मैं इसे एक बुरे सपने की तरह भूल जाऊंगा लेकिन अब हम इस बुरे सपने में जी रहे हैं और अपने अच्छे पुराने दिनों की याद ताजा कर रहे हैं।''

उन्होंने आगे कहा कि कृपया अपना अच्छा ख्याल रखें और घर पर रहें। जल्द से जल्द टीका लगवाएं।

मानव जल्द ही आगामी थ्रिलर सीरीज 'फाइंडिंग अनामिका' में माधुरी दीक्षित नेने के साथ नजर आएंगे। शो में संजय कपूर भी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement