Mallika Sherawat: Stay on hanging of Nirbhaya convicts demoralising-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:46 pm
Location
Advertisement

निर्भया के दोषियों की फांसी पर रोक निराशाजनक : मल्लिका

khaskhabar.com : शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 8:12 PM (IST)
निर्भया के दोषियों की फांसी पर रोक निराशाजनक : मल्लिका
मुंबई। दिल्ली की एक अदालत द्वारा एक दिन पहले निर्भया के दोषियों की 22 जनवरी को होने वाली फांसी पर रोक लगाए जाने पर बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने निराशा व्यक्त की है। दुष्कर्म और बाल वेश्यावृत्ति पीड़ितों के पुनर्वास में सक्रिय अभिनेत्री का कहना है कि यह खबर देश की महिलाओं के लिए निराशाजनक है।

मामले से संबंधित खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने आईएएनएस से कहा, "यह कितना निराशाजनक है, देश की महिलाओं को कैसा महसूस हो रहा होगा, मैं यह महसूस कर सकती हूं। सोच कर देखिए उसके (निर्भया) परिजनों पर क्या बीत रही होगी।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement