Making Golmal seems like responsibility: Rohit Shetty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 5:55 pm
Location
Advertisement

'गोलमाल' को बनाना जिम्मेदारी जैसा लगता है : रोहित शेट्टी

khaskhabar.com : शनिवार, 11 मई 2019 3:35 PM (IST)
'गोलमाल' को बनाना जिम्मेदारी जैसा लगता है : रोहित शेट्टी
मुंबई। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने कहा है कि 'गोलमाल' को बनाना एक जिम्मेदारी का एहसास दिलाता है क्योंकि सालों से इसे दर्शकों द्वारा सराहा गया है।

वह शुक्रवार को यहां बच्चों के आने वाले शो 'गोलमाल जूनियर' के लॉन्च पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। यह शो शेट्टी की हिंदी कॉमेडी फिल्म श्रृंखला पर आधारित है और उसका नाम भी एक जैसा ही है।

'गोलमाल जूनियर' के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा, "'गोलमाल' मूल रूप से बच्चों का ब्रांड है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जब वयस्क 'गोलमाल' देखने आते हैं तो वे भी बच्चे बन जाते हैं। मेरे लिए, अजय (देवगन), अरशद (वारसी), कुणाल (खेमू) और श्रेयस (तलपड़े), यह एक बचपन की याद की तरह रहा है। साल 2005 में हमने शूटिंग शुरू की थी और तब से अब तक 14 साल हो गए हैं।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement