Mahesh Bhatt: Aashiqui album had all seasons of love-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 3:24 pm
Location
Advertisement

'आशिकी' एल्बम में प्यार के सभी मौसम : महेश भट्ट

khaskhabar.com : शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 3:45 PM (IST)
'आशिकी' एल्बम में प्यार के सभी मौसम : महेश भट्ट
मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने 1990 में फिल्म 'आशिकी' का निर्देशन किया था। निर्देशक के अनुसार उस फिल्म के एल्बम में प्यार के सभी मौसम शामिल थे।

महेश भट्ट ने एक पोस्ट को रि-ट्वीट किया जिसमें फिल्म के अभिनेता राहुल रॉय और अभिनेत्री अनु अग्रवाल की तस्वीर है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, "आशिकी-नदीम-श्रवण की सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंडट्रैक।"

महेश ने लिखा है, "प्यार जीवन को जीना सिखा देता है। आशिकी फिल्म के एल्बम में प्यार के सभी मौसम शामिल थे। इस फिल्म ने नदीम-श्रवण को स्टार बना दिया।"

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement