Madhuri Dixit: Wear your masks and get vaccinated as soon as possible-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मास्क पहनें और जल्द से जल्द टीका लगवाएं: माधुरी दीक्षित

khaskhabar.com: सोमवार, 17 मई 2021 1:34 PM (IST)
मास्क पहनें और जल्द से जल्द टीका लगवाएं: माधुरी दीक्षित
मुंबई। बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षित नेने ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों, अनुयायियों, दोस्तों और उद्योग के सहयोगियों के साथ उनके जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। माधुरी ने शनिवार को अपना 54 वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने रविवार को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा। साथ ही, अभिनेत्री ने सभी को याद दिलाया कि हम जिस कठिन परिस्थिति से गुजर रहे हैं, उसे ध्यान में रखते हुए हमें अपना मास्क पहने रखना है । साथ ही जल्द से जल्द टीका लगवाना है। वीडियो में माधुरी ने हिंदी और अंग्रेजी में बात की कहा, '' सभी को नमस्कार। आशा है कि आप सभी सुरक्षित और स्वस्थ हैं और अपने घरों के अंदर रह रहे हैं। मैं आप सभी को मेरे जन्मदिन पर इतनी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहती थी, जो आपने मुझे ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक और हर जगह पर भेजा है। आपका बहुत बहुत धन्यवाद। आपका प्यार और शुभकामनाएं मुझे हर एक दिन विशेष महसूस कराती हैं।'' (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement