Love for family connects Priyanka, Nick-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:20 pm
Location
Advertisement

इस कारण आए प्रियंका चोपड़ा व निक जोनस एक-दूसरे के करीब

khaskhabar.com : शनिवार, 22 सितम्बर 2018 6:05 PM (IST)
इस कारण आए प्रियंका चोपड़ा व निक जोनस एक-दूसरे के करीब
लॉस एंजेलिस। अमेरिकी गायक निक जोनस का कहना है कि परिवार के प्रति प्रेम और विश्वास के कारण प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक-दूसरे के करीब आए हैं।

निक ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका से जुलाई में सगाई की थी।

ई न्यूज के मेजबान जेसन केनेडी को दिए साक्षात्कार निक ने प्रियंका की प्रशंसा की और अपने रिश्ते की शुरुआत के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में जो चीज हम दोनों को जोड़ती है वह है हमारे परिवारों के प्रति हमारा प्यार और विश्वास और हमेशा उन लोगों को अहमियत देना जो आपके साथ रहने वाले हैं और हमने एक-दूसरे में यह गुण पाया। यह एक अच्छी चीज है और मैं उनके साथ अपना जीवन शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।’’

निक ने उस वायरल वीडियो पर भी बात की जिसमें पिछले महीने मुंबई में रोका समारोह में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और निक की मां डेनिस जोनस एक पंजाबी गाने पर डांस कर रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बेशुमार प्यार है। हमने अच्छा समय बिताया, हम भारत गए थे और शानदार रोका समारोह आयोजित किया। इसे लगभग हमारे तथा उनके परिवार ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था।’’

गायक ने इससे पहले अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी खुलासा करते हुए कहा था कि प्रियंका से उनकी पहली मुलाकात एक मित्र के माध्यम से हुई थी और उन्हें एक-दूसरे को समझने और इसके लिए निर्णय लेने में महीनों का वक्त लगा था।

रविवार को निक के 26वें जन्मदिन पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें वे निक के गाल चूम रहीं थीं।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement