Lockdown diaries: Pankaj Tripathi gets time to watch the sunset-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:39 am
Location
Advertisement

Lockdown Diaries: पंकज त्रिपाठी को मिला सूर्यास्त देखने का समय

khaskhabar.com : शनिवार, 04 अप्रैल 2020 1:00 PM (IST)
Lockdown Diaries: पंकज त्रिपाठी को मिला सूर्यास्त देखने का समय
मुंबई। देश में कोविड-19 के कारण 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच अभिनेता पंकज त्रिपाठी को सूर्यास्त देखने का समय मिल रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपने अंदर क्रिएटिव शौक जगाने और इस समय का आनंद लेने का आग्रह किया । पंकज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने अपार्टमेंट के बालकनी से सूर्यास्त को कैद किया है।

वीडियो में वह कह रहे हैं, "ये आज का सूरज है, जाने वाला है। घर पे खड़ा हूं बालकनी पे। आप सब भी घर पे रहें, सुरक्षित रहें। घर पे रहते हुए आप इस महामारी से लड़ रहे हैं। बहुत सारी क्रिएटिव चीजें हैं जो करें, आनंद लें। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।"

इसके पहले भी पंकज ने एक वीडियो मैसेज साझा किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने का आग्रह किया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement