Late Irrfan son remembers his funny prank-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिवंगत इरफान के बेटे ने उनके मजेदार प्रैंक को याद किया

khaskhabar.com: बुधवार, 25 नवम्बर 2020 2:07 PM (IST)
दिवंगत इरफान के बेटे ने उनके मजेदार प्रैंक को याद किया
मुंबई| दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने एक मजेदार बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब घरवाले फोटो खिचवाने के लिए पोज दे रहे होते, उस वक्त बाबा (पिता) वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे और अयान को प्रैंक समझने में थोड़ा समय लगता था। बाबिल द्वारा अपलोड इंस्टाग्राम वीडियो में पहले दिवंगत अभिनेता की पत्नी, अयान, बाबिल कैमरा के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चलता है कि इरफान फोटो क्लिक नहीं कर रहे और वीडियो बना रहे हैं तो तीनो हंसने लगते हैं। वीडियो शेयर करते हुए बाबिल ने लिखा, "बाबा सोचते थे कि फोटो लेने के लिए बोलकर वीडियो रिकॉर्ड करना काफी मजेदार है और अयान को यह सब आखिर में एहसास हुआ।" --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement