Katrina Kaif preparing to shake the box office, Tiger 3 ahead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बॉक्स ऑफिस हिलाने की तैयारी में कैटरीना कैफ, टाइगर-3 सबसे आगे

khaskhabar.com: शनिवार, 16 जुलाई 2022 1:02 PM (IST)
बॉक्स ऑफिस हिलाने की तैयारी में कैटरीना कैफ, टाइगर-3 सबसे आगे
सिनेमाई परदे पर आखिरी बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सूर्यवंशी में नजर आई अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज अपना 39वाँ जन्म दिन मना रही हैं। गत वर्ष विक्की कौशल से शादी के चलते चर्चाओं में रही कैटरीना आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस को भी हिलाने की तैयारी में हैं। उनकी 5 फिल्में एक-के-बाद एक करके प्रदर्शित होने वाली हैं। इन फिल्मों को लेकर बॉक्स ऑफिस काफी आशान्वित नजर आ रहा है। दौड़ में सबसे आगे कैटरीना कैफ की सफल सीरीज टाइगर का 3रा भाग भी शामिल है। उनके साथ सलमान खान और इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं। कैटरीना कैफ अपने 39वें जन्म दिन को यादगार बनाने के लिए अपने पति विक्की कौशल के साथ विदेश यात्रा पर निकली हैं। शादी के बाद कैटरीना कैफ का यह पहला जन्म दिन है तो जाहिर है ये खास होने वाला है। आइए डालते हैं एक नजर कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्मों पर—

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement