Advertisement
कार्तिक आर्यन ने चेन्नई में उठाया 'मीठा पान' का लुत्फ

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह नवंबर में रिलीज ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आए थे। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित कॉमेडी-हॉरर फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव, संजय मिश्रा समेत अन्य सितारे अहम रोल में नजर आए थे।
हाल ही में बहुत राजस्थान के जयपुर पहुंचे अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो साझा कर राजस्थानी संस्कृति और खूबसूरती की झलक प्रशंसकों को दिखाई थी। साझा किए गए एक वीडियो में कार्तिक जयपुर के स्थानीय लोगों के साथ घूमर (राजस्थान का पारंपरिक नृत्य) करते नजर आए थे।
वहीं, दूसरी वीडियो में अभिनेता अजय देवगन-कंगना रनौत स्टारर ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ का गाना ‘पी लूं’ गाते दिखाई दिए थे। इसके साथ ही कार्तिक पारंपरिक राजस्थानी भोजन की एक प्लेट दिखाते हुए नजर आए थे।
हाल ही में कार्तिक ने अपनी फिल्म 'फ्रेडी' के दो साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए एक नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि 'फ्रेडी' के लिए उन्होंने 14 किलो वजन बढ़ाया था।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अभिनेता ने लिखा था, " 'फ्रेडी' के दो साल पूरे हो चुके हैं। फ्रेडी में बदलना कोई छोटी उपलब्धि नहीं थी।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


