Kareena Kapoor Khan reaction about son Taimur and media-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:59 am
Location
Advertisement

करीना ने कहा, मीडिया लगातार कर रहा है बेटे तैमूर का पीछा

khaskhabar.com : रविवार, 17 मार्च 2019 1:48 PM (IST)
करीना ने कहा, मीडिया लगातार कर रहा है बेटे तैमूर का पीछा
मुंबई। सोशल मीडिया पर अपने बेटे तैमूर अली खान के ट्रोल होने के बाद अभिनेत्री करीना कपूर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया प्रयोगकर्ताओं ने ट्रोल किया था कि तैमूर को देखकर लग रहा है कि वह भूख से मरा जा रहा है और करीना अच्छी मां नहीं है।

वीरे द वेडिंग की अभिनेत्री अरबाज खान के चैट शो पिंच में एक ऑनलाइन कमेंट दिखा रही थी, जिसमें लिखा था, तैमूर भूखा मर रहा है। करीना ने कहा, लेकिन वो भूखा नहीं मर रहा है। वास्तव में, मुझे लगता है कुछ ज्यादा ही खा रहा है आजकल। मोटा लग रहा है।

अभिनेता सैफ अली खान से शादी करने वाली अभिनेत्री करीना ने भारत में पापराज्जी संस्कृति के बढऩे पर भी चिंता जताई। उसने आश्चर्य जताया कि कैसे लोग उसके दो वर्षीय बेटे तैमूर की जिंदगी में इतनी रुचि ले सकते हैं। उन्होंने कहा, मीडिया को देखो, उन लाइटों को देखो..आश्चर्य है मीडिया क्या कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement