Kareena Kapoor is waiting for 2021-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:17 pm
Location
Advertisement

तो करीना कपूर को है इसका इंतजार

khaskhabar.com : शनिवार, 11 जुलाई 2020 5:40 PM (IST)
तो करीना कपूर को है इसका इंतजार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान 2020 से बोर हो गई हैं। अभिनेत्री का कहना है कि वह 2021 का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने अपने इंटाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट किया, जिसमें वह सोफे पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। शेयर तस्वीर में उन्होंने ब्लैक कलर की टॉप, जींस और व्हाइट कलर की जैकेट पहने हुए दिखाई दे रही है। उनका फेस काफी टायर्ड दिखाई दे रहा है।

करीना ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "2021 का इंतजार।"

फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर इस तस्वीर को 4 लाख से भी अधिक लाइक्स मिले हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर 'अंग्रेजी मीडियम' में भी नजर आई थीं, जिसमें मशहूर अभिनेता इरफान खान भी थे। करीना अगली बार आमिर खान के साथ उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। आमिर के साथ उनकी यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement