Kangana Ranaut weight loss saza-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वजन घटाना कोई आसान काम नहीं : कंगना

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 5:48 PM (IST)
वजन घटाना कोई आसान काम नहीं : कंगना
मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत अपना वजन कम करने के मिशन में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास आसान नहीं है। इससे पहले, अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे.जयललिता का किरदार निभाने के लिए अपना वजन बढा लिया था, जिसके बाद उन्होंने अपना वजन 20 किलोग्राम तक कम करने के लिए वर्कआउट शुरू कर दिया है। अब, कंगना ने शेयर किया है कि कैसे वजन घटाना उनके लिए सजा बन गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "वेट गेन करने में मजा है मजा..वेट लूज में सजा है सजा।"
बुधवार को उन्होंने कहा था, "मैंने थलावी के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया। अब हम इसे समाप्त करने के काफी करीब हैं। अब मुझे अपने पुराने साइज में आने की जरूरत है। सुबह उठने और लंबे वॉक की जरूरत है। कौन -कौन मेरे साथ है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement