Kangana, Ekta, Karan Johar, among BTown Padma Shri recipients-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:56 pm
Location
Advertisement

बॉलीवुड से कंगना, एकता, करण जौहर को मिला पद्म श्री सम्मान

khaskhabar.com : रविवार, 26 जनवरी 2020 4:48 PM (IST)
बॉलीवुड से कंगना, एकता, करण जौहर को मिला पद्म श्री सम्मान
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, फिल्मकार करण जौहर और फिल्म निर्माता एकता कपूर को कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की।

लोकप्रिय गायक अदनान सामी और सुरेश वाडकर को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

कंगना ने कहा, "मैं बहुत आभारी हूं और सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह सम्मान देने के लिए मैं इस देश का धन्यवाद करती हूं और मैं यह सम्मान अपना सपना पूरा करने की हिम्मत दिखाने वाली हर महिला को समर्पित करती हूं। हर बेटी को. हर मां को और देश का भविष्य बदलने वाले महिलाओं के सपनों को समर्पित करती हूं।"

उनकी फिल्म पंगा शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी को अभिनेत्री पर गर्व है। उन्होंने लिखा, "बहुत कम लोग ऐसे हैं जिनमें सिर्फ खुद के लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए भी दूरदृष्टि है। कंगना कई चुनौतियों और सीमित सहयोग के बावजूद अपने समर्पण और कठोर परिश्रम के सहारे खुद यहां तक आईं हैं।"

अश्विनी ने कहा, "इससे हमारे प्यारे देश की कई महिलाएं निडर होकर अपने चुने हुए रास्ते पर चलने के लिए सशक्त होंगी।"


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement