Advertisement
कमल हासन की 'विक्रम' ने सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन

कमल हासन ने ट्विटर पर एक ऑडियो क्लिप पोस्ट करते हुए कहा, "प्रशंसकों के समर्थन के साथ, 'विक्रम' ने अब सिनेमाघरों में 100 दिन का आंकड़ा छू लिया है। मैं बहुत खुश हूं। अपने दिल में, मैं आप सभी को गले लगाता हूं। जो पीढ़ियों से मेरी प्रशंसा करते आ रहे हैं। मैं हर उस व्यक्ति को दिल से धन्यवाद देता हूं जो 'विक्रम' की जीत का हिस्सा थे। छोटे भाई लोकेश को मेरी शुभकामनाएं और प्यार।"
लोगों की तारीफों से सराबोर 'विक्रम' लगातार चर्चा में बना हुआ है। फिल्म ने न केवल भारतीय व्यापार जगत को प्रभावित किया है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को भी प्रभावित किया है।
'विक्रम' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और आधिकारिक तौर पर तमिलनाडु में नंबर एक ग्रॉसर बन गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


