kaabil vs raees clash face to face Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिर बदला ऋतिक ने पैंतरा, अब आमने-सामने की लडाई

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 6:21 PM (IST)
फिर बदला ऋतिक ने पैंतरा, अब आमने-सामने की लडाई
हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में राकेश रोशन ने कहा है कि रईस और काबिल दोनों बेहतरीन फिल्में हैं, यह अगर अलग-अलग प्रदर्शित होतीं तो 300-300 करोड़ का व्यवसाय करतीं लेकिन अब यह दोनों एक साथ मिलकर 300 करोड का बिजनेस करेंगी। इससे दोनों ही फिल्मों को नुकसान होने वाला है और उसे हम सब समझ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नया बदलाव हमारी फिल्म के वितरकों के कहने पर किया गया है। वितरकों की सलाह थी कि हमें अपनी फिल्म को रेगुलर शोज की तरह ही प्रदर्शित करना चाहिए। हालांकि दोनों ही फिल्मों से जुडे लोगों का मानना है कि इस टकराव से दोनों को ही नुकसान होगा। अब यह टकराव सिर्फ टकराव नहीं बल्कि अहम् की लडाई का रूप ले चुका है, जिसमें कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है।

[@ 2016 बॉलीवुड ब्रेकअप: नहीं टिक पाए 25 साल पुराने रिश्ते भी]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement