ऋतिक रोशन और शाहरुख खान की 25 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली फिल्मों का टकराव अब आमने सामने की लडाई में बदल गया है। इस टकराव को थोडा से टालने के लिहाज से काबिल के निर्माता राकेश रोशन ने अपनी फिल्म को वितरकों के कहे अनुसार 26 जनवरी से एक दिन पहले शाम 6 बजे वाले शो से प्रदर्शित करने की घोषणा की थी। इस घोषणा के कुछ दिनों बाद शाहरुख खान ने अपनी फिल्म के ट्रेलर को जारी करते हुए फिल्म की प्रदर्शन तिथि 25 जनवरी सुबह से कर दी। अब इस टकराव में एक नया मोड आ गया है। राकेश रोशन ने ‘काबिल’ का प्रदर्शन रईस के साथ 25 जनवरी को सुबह फाइनल कर दिया है।