Jug Jug Jio became the 4th highest grossing Hindi film on the first weekend in 2022-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:17 pm
Location
Advertisement

2022 में प्रथम सप्ताहांत पर सबसे ज्यादा कमाने वाली 4थी हिन्दी फिल्म बनी जुग जुग जियो

khaskhabar.com : सोमवार, 27 जून 2022 5:18 PM (IST)
2022 में प्रथम सप्ताहांत पर सबसे ज्यादा कमाने वाली 4थी हिन्दी फिल्म बनी जुग जुग जियो
करण जौहर निर्मित और राज मेहता निर्देशित वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर जुग जुग जियो ने अपने 3 दिन के कारोबार से स्वयं को वर्ष 2022 की प्रथम सप्ताहांत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 4थी फिल्म साबित कर दिया है। समीक्षकों से इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को काफी तादाद में पसन्द किया है। फिल्म ने प्रथम सप्ताहांत यानी 3 दिन में करीब 37 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। इतना ही नहीं दूसरे दिन की तुलना में तीसरे दिन फिल्म के बिजनेस में 20% से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली है। ट्रेड एनालिस्टों को उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि 105 करोड़ के बजट में बनी जुग जुग जियो ने तीसरे दिन 15.10 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इससे पहले फिल्म ने दूसरे 12.55 करोड़ और पहले दिन 9.28 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

प्रथम सप्ताहांत में 36.93 करोड़ कमाए
इस हिसाब से फिल्म ने 3 दिन यानी प्रथम सप्ताहांत में 36.93 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। तरण को उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द ही 50 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। इस फिल्म को 24 जून को वल्र्ड वाइड 4,389 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं इंडिया में फिल्म को 3,375 स्क्रीन्स मिली हैं। इस फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।

समाचारों के मुताबिक, साल 2022 में फस्र्ट वीकेंड में कमाई के मामले में जुग जुग जियो सबसे ज्यादा कमाने वाली 7वीं फिल्म है। इतना ही नहीं यह फिल्म 2022 में फस्र्ट वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली चौथी बॉलीवुड फिल्म भी बन गई है। इस लिस्ट में भूल भुलैया-2 (55.96 करोड़) पहले, सम्राट पृथ्वीराज (39.40 करोड़) दूसरे, गंगूबाई काठियावाड़ी (39.12 करोड़) तीसरे नंबर पर है।
राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण-कियारा के अलावा अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

2022 में फस्र्ट वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप-8 फिल्में -
फिल्म बिजनेस
केजीएफ-2 193.99 करोड़
डॉक्टर स्ट्रेंज 2 79.50 करोड़
आरआरआर 75.57 करोड़
भूल भुलैया 2 55.96 करोड़
सम्राट पृथ्वीराज 39.40 करोड़
गंगूबाई काठियावाड़ी 39.12 करोड़
जुग जुग जियो 36.93 करोड़
बच्चन पांडे 36.17 करोड़

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement