Janhvi Kapoor looked glamorous in pink look-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुलाबी लुक में ग्लैमर अंदाज में नजर आईं जाह्न्वी कपूर

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 दिसम्बर 2020 1:37 PM (IST)
गुलाबी लुक में ग्लैमर अंदाज में नजर आईं जाह्न्वी कपूर
मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्न्वी कपूर अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में ग्लैमर अंदाज में गुलाबी लुक में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपने एलबम से इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सॉफ्ट पिंक टॉप पहने दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में उनके घुंघराले बाल उनके कंधे पर झूम रहे हैं। शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "थ्रोबैक। क्योंकि उन दिनों मैं ग्लैम नहीं दिख रही थी।" वर्कफ्रंट की बात करें तो, जाह्न्वी आगामी फिल्म 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' में नजर आएंगी। फिल्म भारतीय वायु सेना के लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में प्रवेश किया था। जाह्न्वी गुंजन सक्सेना की भूमिका में हैं।
शरण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी, विनीत कुमार, मानव विज और आयशा रजा भी हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement