Janhvi Kapoor creates waves in hologram monokini-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जान्हवी कपूर ने होलोग्राम मोनोकनी में पोस्ट की अपनी बोल्ड तस्वीर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 अप्रैल 2021 12:57 PM (IST)
जान्हवी कपूर ने होलोग्राम मोनोकनी में पोस्ट की अपनी बोल्ड तस्वीर
मुंबई। अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने गुरुवार शाम को मालदीव से अपने वैकेशन की ताजा तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह समुद्र किनारे सूर्यास्त के समय होलोग्राम मोनोकनी में नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ' बहुरंगी'। इस फोटो को वेबसाइट पर तीन लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इससे पहले दिन में, जान्हवी ने एक इन्फिनिटी पूल में तस्वीरें साझा कीं, जहां वह भोजन से भरी प्लेट लिए खड़ी थीं। साथ ही एक अन्य तस्वीर में वह अपनी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने पिछले महीने अपनी फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग पूरी की। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'रूही' में देखा गया था, जिसमें अभिनेता राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी थे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement