Jacqueline Fernandez to pole dance in Salman Khas Race 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सलमान की हीरोइन इस फिल्म में करेंगी पोल डांस

khaskhabar.com: बुधवार, 31 जनवरी 2018 3:33 PM (IST)
सलमान की हीरोइन इस फिल्म में करेंगी पोल डांस
मुंबई। श्रीलंकाई सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस के पोल डांस कौशल से प्रभावित निर्माताओं ने फिल्म ‘रेस 3’ में इसे शामिल करने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया पर अपने पोल डांस प्रशिक्षण सत्र के कई वीडियो साझा कर चुकीं जैकलिन फिल्म में अपना पोल डांस कौशल दिखाएंगी। ‘रेस 3’ के निर्देशक रेमो डीसूजा ने एक बयान में कहा, ‘‘जैकलिन बहुत मेहनती हैं। यह देखना अद्भुत है कि उन्होंने इतने कम समय में पोल डांस में इतनी महारत हासिल कर ली है। हम सभी उनके पोल डांस कौशल की झलकियां देख चुके हैं। इसलिए, हमने इसे ‘रेस 3’ में शामिल करने और इसे अगले स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया।’’ जैकलिन ने अपने पोल डांस को मजबूत करने के लिए कई महीनों का कठिन प्रशिक्षण लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement