Independence day & Diwali there could be shah rukh khan vs akshay kumar vs aamir khan clash Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस और दीवाली पर होगा आमिर, अक्षय और शाहरुख का टकराव

khaskhabar.com: रविवार, 09 अप्रैल 2017 4:01 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस और दीवाली पर होगा आमिर, अक्षय और शाहरुख का टकराव
आमिर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ का टीजर दिसंबर में रिलीज कर दिया था। इस फिल्म में उनका एक्सटेंडिड कैमियो है। वहीं लीड रोल में दंगल फेम जायरा वसीम नजर आएंगी। पहले फिल्म की रिलीज डेट 4 अगस्त घोषित की गई थी। अब निर्माताओं ने फैसला लिया है कि इसे दीवाली पर रिलीज किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो इसका मतलब होगा कि आमिर की फिल्म अक्षय कुमार और रजनीकांत की ‘2.0’ से टकराएगी। यह फिल्म रोबोट का सीक्वल है और इसे काफी बडे बजट में बनाया जा रहा है। वहीं रोहित शेट्टी भी अपनी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ को दीवाली के आसपास रिलीज करने वाले थे। लेकिन जब उन्होंने सुना कि शंकर का वेंचर दुनियाभर में दीवाली पर रिलीज हो रहा है तो शेट्टी ने अपनी रिलीज डेट आगे बढा दी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर अगस्त में अक्षय और शाहरुख का क्लैश या फिर नवंबर में अक्षय और आमिर का क्लैश देखने को मिलेगा।

पहले बोल्ड फोटोशूट से लेकर अब तक है सुर्खियों में बनी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement