Advertisement
अनुराग, तापसी के घर छापेमारी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- मोदी सरकार की बदले की भावना की कार्रवाई

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण ने अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के खिलाफ इनकम टैक्स की रेड को मोदी सरकार की बदले की भावना की कार्रवाई बताया है। वहीं, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया है कि उम्मीद है कि हमारे देश का आयकर विभाग जल्द ही बंधुआ गुलामी की स्थिति से बाहर आएगा. ऐसी ही उम्मीद ईडी और सीबीआई के लिए भी है।
आयकर विभाग जल्द ही बंधुआ गुलामी की स्थिति से बाहर आएगा : प्रियंका चतुर्वेदी
वहीं, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा, हमारे देश का आयकर विभाग जल्द ही बंधुआ गुलामी की स्थिति से बाहर आएगा। उम्मीद ईडी और सीबीआई के लिए भी है। इधर, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि पिछले कई दिनों से अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बोल रह थे, इसलिए उन्हें दबाने के लिए सरकार द्वारा ED की कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


