I m a little superstitious says Hrithik Roshan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ये क्या, अपने बारे में ऋतिक ने खोला बड़ा राज...

khaskhabar.com: रविवार, 22 जनवरी 2017 3:17 PM (IST)
ये क्या, अपने बारे में ऋतिक ने खोला बड़ा राज...
फिल्म काबिल की रिलीज की तैयारी में जुटे अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा है कि वह थोड़े अंधविश्वासी हैं। ऋतिक ने टेलीविजन शो यार मेरा सुपरस्टार सीजन 2 पर कहा, मैं पूरी तरह अंधविश्वासी नहीं हूं, लेकिन थोड़ा-बहुत हूं, क्योंकि मैं कुछ ऐसे काम करता हूं, जो अंधविश्वास जैसा होता है, लेकिन बहुत ही मामूली रूप में। उन्होंने कहा, उदाहरण के लिए जब भी मैं फ्लाइट लेता हूं तो मेरे परिवार की परंपरा रही है कि मेरी दादी मुझे दही-चीनी खिलाती थी। भले ही अब मैं इसे ज्यादा नहीं मानता, लेकिन अगर मैं घर से निकलने से पहले जब दही-चीनी नहीं खा पाता तो मैं सोचता हूं कि आज मैंने दही नहीं खाई है, इसलिए आज मेरे साथ कुछ बुरा हो सकता है। उन्होंने कहा, तो इस तरह मैं थोड़ा अंधविश्वासी हूं, क्योंकि मैं बचपन से यह करता आ रहा हूं।

[@ सोनम के साथ बचपन में हुई ऐसी छेडछाड, आज तक भुला नहीं पाई]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement