I am satisfied with my films sats Katrina Kaif -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘बार-बार देखो’ और ‘जग्गा जासूस’ की विफलता पर बोलीं कैटरीना

khaskhabar.com: बुधवार, 15 नवम्बर 2017 5:51 PM (IST)
‘बार-बार देखो’ और ‘जग्गा जासूस’ की विफलता पर बोलीं कैटरीना
नई दिल्ली। बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों जैसे ‘नमस्ते लंदन’, ‘धूम-3’ और ‘एक था टाइगर’ आदि का हिस्सा रहीं अभिनेत्री कैटरीना कैफ की पिछली कुछ फिल्में ‘बार-बार देखो’ और ‘जग्गा जासूस’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वह जिस तरह की फिल्में कर रही हैं, उनसे बेहद खुश और संतुष्ट हैं। कैटरीना से जब पूछा गया कि क्या वह फिल्मों और विज्ञापनों में व्यस्त रहने के कारण अपने लिए खाली वक्त की कमी महसूस करती हैं? आईवेयर कंपनी लेंसकार्ट की ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में अपने काम का लुत्फ उठाती हूं।’’ कैटरीना ने कहा, ‘‘मैं जो भी करना चाहती हूं, उस पर ध्यान देती हूं। मैं जिस तरह की फिल्में कर रही हूं...पसंदीदा लोगों के साथ काम करने का मौका पाकर और नए लोगों से सीखने को लेकर बहुत खुश और संतुष्ट हूं। यह चीज ब्रांड के साथ भी है। यह सिर्फ सेट पर नजर आने के बारे में नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे की बातों का हिस्सा बनने के बारे में भी है, इसलिए मैं अपने काम का आनंद लेती हूं।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement