Hrithik Roshan give reply to this question-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:05 pm
Location
Advertisement

ऋतिक रोशन ने यह सवाल पूछने पर कहा कि बताना जरूरी है क्या?

khaskhabar.com : रविवार, 17 मार्च 2019 1:33 PM (IST)
ऋतिक रोशन ने यह सवाल पूछने पर कहा कि बताना जरूरी है क्या?
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन निजी जिंदगी में परफ्यूम के बेहद शौकीन हैं। यह बात कम ही लोग जानते हैं कि ऋतिक अपने हर किरदार के लिए अलग परफ्यूम का चयन करते हैं। ऋतिक ने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं, अपने हर एक किरदार के लिए उन्होंने अलग-अलग परफ्यूम का इस्तेमाल किया है।

ऋतिक हर फिल्म में अपने किरदार के हिसाब से परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं और यही वजह है कि अभिनेता के पास परफ्यूम का बहुत बड़ा कलेक्शन है। अभिनेता फिलहाल अपनी अगली फिल्म सुपर 30 के लिए सुर्खियों में छाए हैं। इस फिल्म में ऋतिक कंधे पर गमछा लिए, अनदेखे अवतार में नजर आएंगे।

अपने इस अनोखे किरदार के लिए उन्होंने किस परफ्यूम का इस्तेमाल किया है, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बताना जरूरी है क्या? अच्छा चलिए बता देता हूं..बीरेडो। ऋतिक सुपर 30 में पटना के एक शिक्षक की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement