Honey Singh new song Loka released, see video-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हनी सिंह का नया सॉन्ग 'लोका' हुआ रिलीज, देखें Video

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 मार्च 2020 4:01 PM (IST)
मुंबई। मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने नए गीत को रिलीज किया है, जिसका शीर्षक 'लोका' है। उनका यह गाना पार्टी थीम पर आधारित है। स्पैनिश में 'लोका' का मतलब पागलपन से है। हनी ने अपने इस गाने को सिमर कौर के साथ मिलकर गाया है। हनी ने लिल गोलू के साथ मिलकर इस गाने को लिखा व इसे संगीत दिया है। हनी ने कहा, "'लोका' एक बेहतरीन गाना है, जिस पर सभी थिरकना पसंद करेंगे।" वह आगे कहते हैं, "मेरे पास इसे लेकर पहले से मोटे तौर पर एक लिखा-जोखा तैयार था और इसी के आधार पर इस पूरे गीत को महज दो मिनट के अंदर तैयार किया गया।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement