सिंगर हिमेश रेशमियां इस बार अपने पारिवारिक मामले को लेकर चर्चा में आए हैं।फिल्म आशिक बनाया अपने के टाइटल सॉन्ग से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले हिमेश रेशमियां अपनी 22 साल की शादी को खत्म करने जा रहे है। जी हां आई खबरों की मानें तो हिमेश और उनकी पत्नी कोमल ने मंगलवार को बांद्रा के फैमिली कोर्ट में डिवोर्स फाइल किया है। मिली जानकारी के अनुसार हिमेश रेशमियां का किसी से अफेयर है। कुछ साल पहले हिमेश और टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर के बीच कुछ संबंधो को लेकर खबरे आ चुकी है। हिमेश और कोमल का कहना है कि दोनों आपसी समझ से अलग हो रहे हैं। तलाक का फैसला किसी दबाव में नहीं लिया गया है। अलग होने के बाद भी दोनों एक दूसरे के परिवार का हिस्सा बने रहेंगे। साथ ही बेटे शिवम को दोनों ने साथ मिलकर पालने का फैसला किया है।
# सलमान की बात सुन दीपिका हुईं शर्म से लाल