Hera Pheri proved to be a disaster in the initial shows, then it became a blockbuster: Sunil Shetty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शुरूआती शो में डिजास्टर साबित हुई थी हेराफेरी, फिर हुई ब्लॉकबस्टर: सुनील शेट्‌टी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 जून 2024 6:12 PM (IST)
शुरूआती
शो में डिजास्टर साबित हुई थी हेराफेरी, फिर हुई ब्लॉकबस्टर: सुनील शेट्‌टी
जब भी हिंदी सिनेमा की बेस्ट कॉमेडी फिल्मों की बात होती है तो 'हेरा फेरी' का नाम लगभग हर किसी की लिस्ट में होता है। 'हेरा फेरी' एक ऐसी फिल्म है जिसने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर राज किया था बल्कि लोगों लोटपोट भी किया था। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर 'हेरा फेरी' की लोकप्रियता देखकर ही इसका दूसरा पार्ट आया और अब तीसरा पार्ट आने वाला है। जहां 'हेरा फेरी 3' को लेकर चर्चा बनी हुई है वहीं तीनो सीरीज के अहम किरदार को निभाने वाले सुनील शेट्टी ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। फिल्म 'हेरा फेरी' की कमाई पर सुनील शेट्टी ने बताया है कि ये फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी जब इसके पहले दो शो थिएटर्स में चले थे। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म हेरा-फेरी की रिलीज के 24 सालों के बाद सुनील शेट्टी ने 'हेरा फेरी' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर खुलासा किया है हाल ही में भारती टीवी के पॉडकास्ट में सुनील शेट्टी ने बताया कि 'हेरा फेरी' शुरुआती समय में डिजास्टर हुई थी, लेकिन रिलीज वाली शाम फिल्म ने कमाई में जबरदस्त बदलाव किया था।
सुनील शेट्टी ने कहा, 'हेरा फेरी' के पहले दो शो की कमाई जीरो के बराबर हुई थी। मेकर्स को लगा ये डिजास्टर साबित हो सकती है। जैसे हम शूटिंग कर रहे थे खुश थे लेकिन रिलीज के बाद सभी परेशान हो गए, लेकिन बाद में फिल्म ने कमाल किया और ये उस साल हिट फिल्म साबित हुई।'
31 मार्च 2000 को फिल्म हेरा फेरी रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था और फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल लीड रोल में थे जबकि तब्बू, गुलशन ग्रोवर, रजाक खान, मुकेश खन्ना, कुलभूषण खरबंदा, ओम पुरी, असरानी और कशमीरा शाह ने भी अहम किरदार निभाया था।
फिल्म हेरा फेरी का बजट 7.50 करोड़ रुपये था जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 21.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 17.80 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। फिल्म का वर्डिक्ट सुपरहिट था। इसके बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2006 में बना और वो भी सुपरहिट हुआ था। अब इसी सीरीज की 'हेरा फेरी 3' बन रही है जो अगले साल रिलीज हो सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement