Helly Daruwala showers praise on her special appearance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान

khaskhabar.com: शनिवार, 21 नवम्बर 2026 1:47 PM (IST)
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
मुंबई। अभिनेत्री हेली दारूवाला इन दिनों भुवन बाम की कॉमेडी वेब सीरीज 'ढिंढोरा सीजन 2' में रम्या के किरदार में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री हेली दारूवाला ने भुवन बाम के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया। अभिनेत्री का कहना है कि उनके लिए ऐसे शो का हिस्सा बनना एक शानदार मौका था, जिसने पहले से ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रखी है। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह काफी समय से भुवन बाम के काम को फॉलो करती आ रही हैं। हेली दारूवाला ने भुवन बाम की क्रिएटिविटी और कॉमिक टाइमिंग की तारीफ करते हुए कहा, "भुवन के साथ काम करना और 'ढिंढोरा 2' जैसे कल्ट-क्लासिक शो का हिस्सा बनना बेहद खुशी की बात थी। रम्या का स्पेशल अपीयरेंस शूट करना बहुत मजेदार था। भुवन बहुत ही आसानी से लोगों को हंसा देते हैं और हम सेट पर इतना हंसे कि हमारे पेट में दर्द हो गया।"
उन्होंने बताया कि भले ही टीम के साथ उनका यह पहला प्रोजेक्ट था, लेकिन उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह पहली बार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, "मैंने लंबे समय से भुवन के काम को फॉलो किया है और हमेशा से उनके काम की फैन रही हूं, लेकिन उन्हें पर्सनली जानने के बाद मेरी तारीफ और बढ़ गई। वह न सिर्फ बेहद टैलेंटेड हैं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं।"
यह सीरीज 20 नवंबर, 2026 को रिलीज हो चुकी है और अभिनेत्री ने दर्शकों की तरफ से मिल रहे रिस्पॉन्स पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "अब जब शो आ चुका है, तो इंडस्ट्री के दोस्तों से अपने सीन की तारीफ वाले कॉल मिलना दिल को छू लेने वाला है, वहीं फैंस मुझे मेरे अपीयरेंस के स्क्रीनशॉट भेज रहे हैं। इस तरह का प्यार और तारीफ इस अनुभव को और भी खास बना देती है। मैं इस शानदार शो का हिस्सा बनकर सच में बहुत खुश हूं।"
8-एपिसोड वाली सीरीज में भुवन बाम (9 अलग-अलग किरदारों में) और कविता मामी के रूप में संजीदा शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement