Advertisement
एक कमरे वाले घर को भूला नहीं हूं : पंकज त्रिपाठी

अभिनेता और उनकी पत्नी इसी सप्ताह अपने नए घरे में रहने आए हैं।
पंकज ने कहा, ‘‘यह हमारा सपनों का घर था, समुद्र के किनारे एक घर। आखिरकार, मैंने अब मड आइलैंड में हमारा सपनों का घर खरीद लिया है। अपने नए घर में आने के बाद मेरी पत्नी बहुत भावुक हो गई।’’
‘क्रिमिनल जिस्टिस’ में पंकज के काम की बहुत तारीफ हो रही है और उनका मानना है कि यह उनके करियर का अबतक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। उन्होंने ‘न्यूटन’ और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। (आईएएनएस)
पंकज ने कहा, ‘‘‘क्रिमिनल जस्टिस’ की बहुत तारीफ हो रही है। अभिनय के बारे में जानने वाले लोग मेरी प्रशंसा कर रहे हैं। मनोज वाजपेयी ने कहा, ये तू क्या कर रहा है? कैस कर रहा है? मनोज भाई मेरे आदर्श और प्रेरणा हैं क्योंकि वे भी ग्रामीण बिहार से आए थे और मुझे लगा कि अगर वह अभिनेता बन सकते हैं तो मैं क्यों नहीं? यह एक अच्छा अहसास है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कुद साल पहले तक, मैं हर वो रोल करता था जो मुझे ऑफर किया जाता था। अब मैं उस स्थिति में पहुंच गया हूं कि अपने रोल खुद चुन सकता हूं।’’
शुरुआती वर्षों में पंकज को फिल्मों में कोई रुची नहीं थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


