Glad to see filmmakers innovate: Priyanka Chopra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का ट्रेलर शेयर कर लिखा...

khaskhabar.com: सोमवार, 04 दिसम्बर 2017 3:02 PM (IST)
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का ट्रेलर शेयर कर लिखा...
मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को ‘मॉनसून शूटआउट’ का ट्रेलर लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे फिल्म निर्माताओं को देखकर खुशी होती है जो नए प्रयोग करने की कोशिश करते हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘शूट ऑर नॉट शूट? आप निर्णय कर सकते हैं कि ‘मॉनसून शूटआउट’ के ट्रेलर में आगे क्या होगा। क्या शानदार विचार है। फिल्म निर्माण की प्रक्रिया में फिल्मकारों को नए प्रयोग करते देखकर अच्छा लगा।’’ प्रियंका ने फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा और उनकी टीम को भी बधाई देते हुए कहा, ‘शानदार काम’।
फिल्म जीवन बदलने वाले विकल्पों को चुनने पर आधारित है। इसके निर्देशक अमित कुमार हैं।
इस फिल्म को कान्स में प्रदर्शित किया जा चुका है और इसके अलावा इसने कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में सर्वश्रेष्ठ थ्रिलर के पुरस्कार भी जीते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement