Advertisement
‘घायल’ के 35 साल पूरे, सनी देओल बोले- ‘ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो’

सनी देओल की पोस्ट पर फैंस ने कमेंट्स कर उन्हें जमकर सराहा। एक यूजर ने लिखा, “बॉलीवुड का असली और बेस्ट एक्शन हीरो।”
दूसरे ने कहा, “मेरी बचपन की सबसे पसंदीदा फिल्म।”
तीसरे यूजर ने लिखा, “90 का दशक सबसे शानदार था, नॉस्टैल्जिक!”
‘घायल’ राजकुमार संतोषी की पहली निर्देशित फिल्म थी। वहीं, फिल्म का निर्माण धर्मेंद्र ने किया था। इस फिल्म में सनी देओल के साथ मीनाक्षी शेषाद्रि, राज बब्बर और अमरीश पुरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ अभिनेत्री मौसमी चटर्जी, अन्नू कपूर, ओम पुरी, शरत सक्सेना और सुदेश बेरी जैसे कलाकारों ने भी इसमें अहम किरदार निभाए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और 1990 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें अभिनेता वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी हैं।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही वॉर ड्रामा 2026 में 23 जनवरी को रिलीज होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


