Advertisement
उत्तराखंड में वेकेशन एन्जॉय कर रहीं गौहर खान, मसूरी से शेयर किया सनसेट का वीडियो

वीडियो में उनके बैकग्राउंड में सनसेट का व्यू दिख रहा है। उन्होंने इस रील को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''मुझे पहाड़ों से बेहद प्यार है। मसूरी को ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। ब्यूटीफुल सनसेट।''
कुछ दिन पहले, गौहर अपने पति जैद दरबार और बेट जेहान के साथ अफ्रीका के तंजानिया घूमने गई थीं। इस दौरान उन्होंने वहां से कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। एक वीडियो में एक्ट्रेस किलिमंजारो के सिहा जिले के लॉज में एंट्री करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वहां के कुछ स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। वहीं, दूसरे वीडियो में वह जेबरा को खिलाते हुए भी दिख रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, गौहर ने 2009 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड डेब्यू किया, लेकिन पहचान उन्हें फिल्म 'इश्कजादे' में चांद बीबी के रोल से मिली। उन्होंने 'फीवर', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी फिल्मों और 'शिक्षा मंडल', 'तांडव' और 'सॉल्ट सिटी' जैसे वेब शो में काम किया। वह पिछली बार सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' की होस्ट के रूप में नजर आईं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


