Advertisement
‘फुर्तीले’ की स्टार कास्ट ने दिल्ली में मचाया धमाल

स्टार कास्ट ने यहां टैक्निया कॉलेज के ऑडिटोरियम में लाइव परफॉर्मेंस दी। जस्सी गिल ने अपनी अपकमिंग मूवी के गाने ' सूरज', मैं कंवळा, ओ स्याणी है तां की होया…., प्यार चे हां…., हाल पुच्छी दा… और रब्बा…. पर प्रस्तुति देकर माहौल में खासा गर्मी पैदा कर दी। जस्सी गिल के डांस मूव्स पर युवा जमकर थिरके।
देर शाम को केशव महाविद्यालय में स्टार कास्ट फिल्म प्रमोशन के साथ साथ लोगों से इंटरेक्शन करती भी नजर आई। इस दौरान जस्सी गिल ने मीडिया से फिल्म के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा पंजाब से जुड़ी अनूठी कहानियों को करने के लिए तैयार रहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं कॉमेडी फिल्म करना चाहता था, जिसमें रोमांटिक एंगल भी हो और अच्छी तरह से उकेरे गए किरदार पेश किए हों, इस फिल्म में यह सब कुछ है।
जहां तक अमायरा की बात है, उन्होंने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए खास है। हालांकि इससे पहले पंजाबी फिल्मों 'एनी हाउ मिट्टी पाओ' और 'चिड़ियां दा चंबा' में काम किया है। अमायरा ने फिल्म निर्माता अमर हुंदल और सह-अभिनेता जस्सी गिल के साथ शूटिंग के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि अन्य दो फिल्में बाद में शुरू हुईं, लेकिन फुर्तीला से पहले रिलीज़ हुईं। अमर हुंदल फिल्मस और ओट प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का टीजर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
'फुर्तीला' की कहानी
मजेदार कॉमेडी से भरपूर अमर हुंदल द्धारा निर्देशित व लिखित फिल्म 'फुर्तीला' एक कॉलेज प्रेम कहानी है और कास्टिंग एकदम सही है। फिल्म में फुर्तीला यानी जस्सी गिल की हरकतों की वजह से जाना जाता है। 'फुर्तीला' भावनाओं के रोलरकोस्टर का अनुभव कराती एक नाटकीय कॉलेज प्रेम कहानी है जो प्यार, दिल टूटने और आत्म-खोज की यात्रा की पड़ताल करती है। फिल्म देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट होंगे। फिल्म के डायलॉग गुरदीप मनालिया व रेयान खान ने लिखे हैं। इस फिल्म में लीड एक्टर जस्सी गिल, एक्सटर्स अमायरा दस्तूर के अलावा बलविंदर, हनी मट्टू, नवी और अन्य प्रतिभाओं की विशेषता वाले बेहद दमदार स्टार्स हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


