Advertisement
2025 में हनी सिंह से दिलजीत तक, इन गायकों पर रहेगी सबकी नजर

करण औजला; करण औजला इस समय अपने 'इट वाज़ ऑल ए ड्रीम' टूर पर हैं। उनके फैंस उनकी शानदार स्टेज उपस्थिति का आनंद लेते हुए उनके जोशीले गानों पर थिरकना पसंद करते हैं। उनका टूर दिल्ली, मुंबई और कोलकाता सहित कई शहरों में है। करण ने 31 दिसंबर को अहमदाबाद में अपने प्रदर्शन के साथ 2024 का समापन किया। उनका आखिरी कॉन्सर्ट 5 जनवरी को हैदराबाद में होगा। 'बुकमायशो' पर टिकट 5,999 रुपये से शुरू हो रहे हैं।
बॉलीवुड के सबसे मशहूर गायकों में से एक, सोनू निगम जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी में लाइव परफॉर्म करने वाले हैं। 'साथिया', 'अभी मुझमें कहीं', 'पापा मेरी जान', 'ये दिल दीवाना' जैसे गानों में अपनी मधुर आवाज के लिए मशहूर, सिंगर 8 मार्च, 2025 को दिल्ली में अपना जादू बिखेरने वाले हैं। हालांकि, अभी तक कॉन्सर्ट दिल्ली में कहां होगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन 'बुकमायशो' के जरिए टिकट बुक किए जा सकते हैं। सीटों के आधार पर टिकट की कीमत 499 रुपये से लेकर 7,999 रुपये तक है।
एआर रहमान; संगीत के उस्ताद एआर रहमान सभी फैंस के लिए 17 जनवरी, 2025 को लाइव परफॉर्म करते नजर आएंगे। यह परफॉर्मेंस मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन (बीकेसी) में होगी। 'बुकमायशो' इस शो के लिए 3,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक की कीमत में टिकट बेच रहा है।
इसके अलावा, जाने-माने हॉलीवुड सिंगर ईडी शीरन भी अपने इंडिया टूर 2025 के दौरान भारत का दौरा करेंगे। वह 30 जनवरी से 15 फरवरी, 2025 के बीच भारत के कई शहरों में परफॉर्म करेंगे। हालांकि, दौरे के लिए स्थानों और टिकट की कीमतों का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


