Filmmaker Dasari Narayana Rao Admit in Hospital Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिल्मकार दसारि नारायण राव अस्पताल में भर्ती

khaskhabar.com: मंगलवार, 31 जनवरी 2017 5:45 PM (IST)
फिल्मकार दसारि नारायण राव अस्पताल में भर्ती
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता ने 125 से अधिक फिल्मों का निर्देशन और 50 अन्य फिल्मों का निर्माण किया है। उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में ‘प्रेमाभिषेकम’, ‘मेघसन्देशम’, ‘ओसे रामुलम्मा’ और ‘टाटा मानावडु’ जैसी फिल्में शामिल हैं। हिन्दी में उन्होंने जितेन्द्र, मौसमी चटर्जी, राजेश खन्ना, शबाना आजमी, रेखा को लेकर कई फिल्मों का निर्देशन किया है। हिन्दी में उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में हैसियत, ज्योति बने ज्वाला, प्यासा सावन, आशा ज्योति, आज का एमएलए रामावतार, स्वर्ग नरक, यादगार, जख्मी शेर, संतान, प्रेम तपस्या इत्यादि फिल्मों का निर्देशन किया। हिन्दी फिल्मों में उनके पसंदीदा नायक जितेन्द्र रहे। उन्होंने हाल ही में अभिनेत्री और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता पर एक बायोपिक बनाने की योजना की घोषणा की थी।

[@ 2017: अभिनेत्रियों में इनका रहेगा वर्चस्व, बाकी सब पीछे]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement