Farhan Akhtar wishes sister Zoya Akhtar happy birthday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:54 pm
Location
Advertisement

बहन जोया के 47वें बर्थडे पर फरहान अख्तर ने जताई यह उम्मीद

khaskhabar.com : सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 3:14 PM (IST)
बहन जोया के 47वें बर्थडे पर फरहान अख्तर ने जताई यह उम्मीद
मुंबई। फिल्ममेकर जोया अख्तर आज सोमवार (14 अक्टूबर) को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। जोया के भाई एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने विशेष अंदाज में विश किया। हाल ही रिलीज हुई द स्काई इज पिंक के एक्टर फरहान ने इंस्टाग्राम पर जोया के साथ फोटो शेयर की। फरहान ने उम्मीद जताई कि जोया को गली बॉय फिल्म के लिए एकेडमी अवार्ड मिलेगा।

फरहान ने लिखा कि आपकी हर इच्छा पूरी हो। बस ऑस्कर ले आना...लव यू। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने रणवीर सिंह व आलिया भट्ट स्टारर गली बॉय को 92वें एकेडमी अवाड्र्स के लिए भारतीय एंट्री के रूप में चुना गया था। जोया की अगला नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट घोस्ट स्टोरीज है, जिसमें चार डायरेक्टर्स ने चार शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्ट की है।

जोया लक बाई चांस, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, बॉम्बे टॉकीज व दिल धडक़ने दो जैसी फिल्में निर्देशित कर चुकी हैं। जोया मशहूर लेखक व गीतकार जावेद अख्तर और हनी ईरानी की बेटी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement