Farhan Akhtar engaged in completing the script of Don-3, possibility of 2025!-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉन-3 की पटकथा को पूरा करने में लगे फरहान अख्तर, सम्भावना 2025 की!

khaskhabar.com: रविवार, 14 मई 2023 5:08 PM (IST)
डॉन-3 की पटकथा को पूरा करने में लगे फरहान अख्तर, सम्भावना 2025 की!
शाहरुख की लगातार असफलता के बाद पठान के जरिये आई सशक्त वापसी ने उन फिल्मों को फिर से पटरी पर लाने का काम कर दिया है जिन्हें शाहरुख खान के साथ बनाने की योजना काफी अरसे से रुकी पड़ी है। इनमें सबसे पहली फिल्म है डॉन, जिसके अब तक दो भाग दर्शकों के सामने आ चुके हैं और दोनों को ही दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला है। बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर ने अपनी निर्मित निर्देशित डॉन के 3रे भाग की पटकथा पर काम शुरू कर दिया है। इस बात की जानकारी स्वयं निर्माता रितेश सिद्धवानी ने दी है। गलियारों में बहती हवाओं ने संकेत दिया है कि फरहान अख्तर इस फिल्म को 2024 में शूट करना शुरू करेंगे और इसे 2025 दीपावली के मौके पर प्रदर्शित करने की योजना बन रही है। अगर ऐसा होता है तो सम्भवतया यह पहला मौका होगा जब शाहरुख की फिल्मों को लगातार जबरदस्त सफलता मिलेगी। प्राप्त समाचारों के अनुसार निर्माता-निर्देशक रितेश सिद्धवानी ने खुद इन खबरों पर पक्की मुहर लगाई है। हाल ही में फिल्ममेकर ने एक इंटरव्यू में बताया कि शाहरुख खान की फिल्म डॉन 3 पर तेजी से काम चल रहा है। उनके पार्टनर फरहान अख्तर जो इस फिल्म के राइटर भी हैं। वो फिलहाल इस फिल्म की स्क्रीप्टिंग पर तेजी से काम कर रहे हैं। जैसी ही फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी होगी आगे की कार्रवाई की जाएगी। पठान की सफलता शाहरुख खान के स्टारडम में तेज उछाल लेकर आई। इस फिल्म के बाद किंग खान के पास कई फिल्मों की लाइन लग चुकी है। फिलहाल शाहरुख खान तमिल निर्देशक एटली कुमार की फिल्म जवान को पूरा कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी भी है। साथ ही वो सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में कैमियो भी करते दिखेंगे। बज ये भी है कि इसके बाद किंग खान टाइगर वर्सेज पठान नाम से बन रही यशराज बैनर की अगली स्पाई फिल्म का हिस्सा होंगे। अब इसके साथ ही डॉन 3 को लेकर भी हलचल तेज हो गई हैं। याद दिला दें कि प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में रिलीज हुई थीं और दोनों ही ब्लॉकबस्टर रही थी। अब उम्मीद है कि डॉन 3 भी ऐसा ही धमाका करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement