Faraaz Khan showing improvement: Pooja Bhatt-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 2:21 pm
Location
Advertisement

फराज खान की हालत में सुधार हो रहा है : पूजा भट्ट

khaskhabar.com : शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 1:06 PM (IST)
फराज खान की हालत में सुधार हो रहा है : पूजा भट्ट
मुंबई। अभिनेत्री-फिल्मकार पूजा भट्ट ने बॉलीवुड अभिनेता फराज खान की सेहत की जानकारी देते हुए कहा है कि उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। 14 अक्टूबर को फराज के ब्रेन इंफेक्शन से पीड़ित होने की खबर आई थी, जो उनकी छाती तक फैल गया था। उपचार के लिए उन्हें बेंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। अब पूजा भट्ट ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उनकी मेडिकल ट्रीटमेंट में फंड जुटाकर मदद की।

पूजा ट्वीट करते हुए लिखती हैं, "आप सभी स्पेशल और उदार लोगों का आभार, जिन्होंने उनके उपचार में मदद की है। फराज खान की तबीयत में सुधार हो रहा है और उनके परिवार ने 25 लाख में से 14,45,747 लाख रुपये जमा कर लिए हैं। चलिए इसे ऐसे ही आगे बढ़ाते हैं।"

फराज बॉलीवुड की कई फिल्मों में दिख चुके हैं, जिनमें से एक साल 1998 में आई फिल्म 'मेंहदी' है। इस फिल्म में 'फराज', अभिनेत्री रानी मुखर्जी संग नजर आए थे। इसके अलावा, वह साल 1996 में आई विक्रम भट्ट की फिल्म फरेब में भी दिख चुके हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement