Advertisement
सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता धीरजलाल शाह का निधन

11 नवंबर 1953 को जन्मे धीरजलाल शाह के परिवार में उनकी पत्नी मंजू शाह, बेटियां शीतल पुनीत गोयल और सपना धीरज शाह के साथ बेटा जिमित शाह और बहू पूनम शाह हैं।
धीरजलाल शाह ने बॉलीवुड में कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। इनमें अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी द ‘हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’, सुनील शेट्टी- करिश्मा कपूर की ‘कृष्णा’, गोविंदा- शिल्पा शेट्टी और आदित्य पंचोली की फिल्म ‘गैम्बलर’ और अजय देवगन, तब्बू और डैनी डेन्जोंगपा की ‘विजयपथ’ भी शामिल है।
धीरजलाल शाह का अंतिम संस्कार आज 12 मार्च को मुंबई के पवन हंस क्रिमेटोरियम में हुआ। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


