Every song I have sung has been milestone: Palak-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पलक के लिए ‘ला पता’ को छोडक़र यह गाना रहा गेम चेंजर

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 जून 2018 6:24 PM (IST)
पलक के लिए ‘ला पता’ को छोडक़र यह गाना रहा गेम चेंजर
मुंबई। ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘कौन तुझे’ और ‘गोरी तू लट्ठ मार’ जैसे गीतों को आवाज दे चुकीं गायिका पलक मुच्छल का कहना है कि उनका गाया हर गाना उनके लिए मील का पत्थर रहा है। एमटीवी बीट्स पर मुच्छल ने कहा, ‘‘मेरा गया हर गीत, मेरे लिए मील का पत्थर रहा है लेकिन मेरा पहला गीत ‘ला पता’ को छोडक़र एक गाना जो मेरे लिए गेम चेंजर रहा, वह ‘आशिकी 2’ का रहा क्योंकि इस फिल्म के गानों के बाद मुझे पर ‘आशिकी 2 गर्ल’ का टैग लग गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मोहित सर, महेश भट्ट सर, मुकेश भट्ट सर, जीत सर, मिथुन सर, इरशाद कामिल, अरिजीत भैय्या और पूरी टीम के साथ काम करना बड़े सौभाग्य की बात है। यह एक प्रोजेक्ट था, जो मेरे दिल के बहुत करीब है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement