Elnaaz Norouzi: Sought roles that focus on acting than just looking pretty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऐसा रोल चाहती हूं जो खूबसूरती पर नहीं, एक्टिंग पर केंद्रित हो : एलनाज नौरोजी

khaskhabar.com: सोमवार, 29 मार्च 2021 6:16 PM (IST)
ऐसा रोल चाहती हूं जो खूबसूरती पर नहीं, एक्टिंग पर केंद्रित हो : एलनाज नौरोजी
मुंबई। जोया का किरदार निभा वेबसीरीज 'सेक्रेड गेम्स' से अपना डेब्यू करने वाली अभिनेत्री एलनाज नौरोजी को लगता है कि स्क्रिन पर उनका अभिनय कौशल उजागर होना चाहिए न कि यह कि वह कैसी दिखती हैं। वह जल्द ही आगामी फिल्म 'हैलो चार्ली' में नजर आएंगी। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए सहमत होने से पहले इसी मापदंड को लागू किया। एलनाज ने आईएएनएस को बताया, "मैंने हमेशा ऐसी भूमिकाओं की तलाश की है, जिनमें मेरे लिए अभिनय करने के लिए बहुत कुछ हो, न कि सिर्फ यह देखा जाए कि मैं कैसी दिखती हूं। यही कारण है कि मैंने 'जोया' को अपने डेब्यू के लिए चुना। 'हैलो चार्ली' में मेरा किरदार मोना का है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement