Elli AvrRam on returning home: Missed spending time with family-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परिवार के साथ समय बिताना मिस कर रही हूं : एली अवराम

khaskhabar.com: रविवार, 11 अप्रैल 2021 11:16 AM (IST)
परिवार के साथ समय बिताना मिस कर रही हूं : एली अवराम
स्टॉकहोम । स्वीडिश-ग्रीक अभिनेत्री एली अवराम अपनी मां के जन्मदिन के लिए दो साल के बाद स्वीडन वापस आई हैं। उनका कहना है कि जिन चीजों में वह सबसे ज्यादा मिस करती है वह है मम्मी के हाथ का खाना और दादी के साथ बातें करना। एली ने आईएएनएस को बताया कि व्यस्त काम की वजह से और बाद मे कोविड लॉकडाउन के कारण वह यह सब करने से चूक गई। उन्होंने कहा, "घर वापस आने पर बहुत अच्छा लगता है। मैंने अपने परिवार के साथ समय बिताने, अपनी मां का खाना खाने और अपनी दादी के साथ चिटचैट करने को बहुत मिस किया है! यहां पर हमारी झील के पास सैर करने को भी मैंने बहुत मिस किया है। घर वापस आना हमेशा अच्छा होता है-वास्तव में आत्मा को शांति देता है और आपको आगे बढ़ाता है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement