Dussehra 2020: Actors list their fave films where good triumphs over evil Slide 5-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दशहरा 2020 : कलाकारों ने बुराई पर अच्छाई की जीत से जुड़ी पसंदीदा फिल्में साझा की

khaskhabar.com: शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 2:27 PM (IST)
दशहरा 2020 : कलाकारों ने बुराई पर अच्छाई की जीत से जुड़ी पसंदीदा फिल्में साझा की
अभिनेत्री शमीन मन्नान के लिए ऐसी फिल्म 'मर्दानी 2' है, जिसमें रानी मुखर्जी को पुलिस अवतार में देखा गया। उन्होंने कहा, "जिस तरह से रानी सीरियल रेपिस्ट को न सिर्फ गिरफ्तार करती है, बल्कि उसे बहुत पीटती हैं, वह आश्चर्यजनक है। जब भी मैं उस फिल्म को देखती हूं, तो मेरे रोए खड़े हो जाते हैं और जिस तरह से रानी के किरदार एसपी शिवानी साक्षात्कार में बताती है कि सभी महिलाओं को क्या करना है और पुरुषों की तुलना महिलाओं से क्यों नहीं होनी चाहिए, वह उत्कृष्ट है। इस तरह के प्रदर्शन ने बाकी सभी को हरा दिया। बेशक नेगेटिव लीड ने भी अच्छा काम किया है, हमें इस तरह की और फिल्में चाहिए।" अभिनेत्री सबा सौदागर उनसे सहमत हैं। उन्होंने कहा "मुझे 'मर्दानी' बेहद पसंद है, इसका कारण यह है कि मुझे यह बहुत वास्तविक और गैर-फिल्मी लगती है। मदार्नी का बुरा हिस्सा उस समाज को दर्शाता है जिसमें हम रहते हैं और अच्छा हिस्सा उस समाज को भी दर्शाता है, जिसे हम जीते हैं, लेकिन हम इसे हल्के में लेते हैं। 'मर्दानी 2' का आखिरी ²श्य, जहां रानी एक घर के बाहर दोषी को पीटती है और उनके पीछे देवी की मूर्ति है, इस ²श्य ने मेरे रोए खड़े कर दिए।"

ये भी पढ़ें - ‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट

5/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement