Advertisement
दीपिका के लिए परेशानी का सबब बनीं ड्रग्स चैट, श्रद्धा भी एनसीबी की रडार पर

पिछले कुछ दिनों में कई मौकों पर एनसीबी की ओर से साहा से पूछताछ की गई है।
एनसीबी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर ड्रग्स मामले की जांच शुरू की है, क्योंकि इसमें कई चैट रिकॉर्डस को फिर से शामिल किया गया है।
सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।
एनसीबी सूत्र ने कहा कि साहा ने कई सवालों के जवाब के बाद व्हाट्सएप मैसेज के जरिए रिया के फोन से मादक पदार्थों की खरीद पर बातचीत का खुलासा किया है।
आईएएनएस द्वारा एक्सेस किए गए चैट टेप में दो व्यक्तियों में हैश की खरीद के बारे में बातचीत हो रही है।
एनसीबी सूत्र के अनुसार, कथित चैट दीपिका और करिश्मा के बीच हुई है। एक ग्रुप पर हुई चैट 28 अक्टूबर, 2017 को रात लगभग 8.50 बजे की है।
कथित बातचीत में दीपिका करिश्मा से पूछती है, "ओके, क्या तुम्हारे पास माल है?"
इस पर करिश्मा ने जवाब दिया, "मेरे पास घर पर है। मैं बांद्रा में हूं।"
करिश्मा यह कहते हुए एक अन्य संदेश भी भेजती हैं, "अगर तुम चाहती हो तो मैं अमित से पूछ सकती हूं।"
इसके बाद दीपिका जवाब देती हैं, "हां. प्लीज"
फिर करिश्मा ने दीपिका के संदेश का जवाब देते हुए कहा, "अमित के पास है।"
दीपिका ने फिर से करिश्मा से कहा, "हैश है ना. वीड नहीं चाहिए।"
करिश्मा ने दीपिका को कथित रूप से जवाब देते हुए कहा, "हां हैश है।"
करिश्मा ने कहा, "तुम कोको किस समय आओगी?"
इस पर दीपिका पादुकोण ने कहा, "11.30 से 12 बजे के बीच?"
वहीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की मुसीबतें भी व्हाट्सऐप चैट से ही बढ़ी हैं। जया साहा से पूछताछ के दौरान कई ऐसे खुलासे हुए हैं, जिसकी वजह से अब बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स सवालों के घेरे में आ गए हैं। इसके अलावा सारा अली खान का नाम भी ड्रग्स मामले में सामने आया है, जिससे यह दिग्गज अभिनेत्रियां एनसीबी की रडार पर हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


