अमिताभ ने इस बारे में कहा, यह विचार कि एक महिला यौन उत्पीडन का शिकार
होने पर अपनी गरिमा खो देती है, हमारी सांस्कृतिक मानसिकता में मजबूती से
पैठ बनाए हुए है। पीडितों के बजाय अपराधियों को शर्म का अहसास कराना चाहिए।
हमें उन्हें सुरक्षित और सहयोगी माहौल देने की जरूरत है, जहां पीडित विशेष
रूप से उन लोगों से आश्रय पा सकते हैं, जिनके पास वे सुरक्षा के लिए जाती
हैं जैसे अधिकारी, परिवार और समाज। अमिताभ कहते हैं कि कहानियों के माध्यम
से आगे बढकर इस बारे में बात करने की जरूरत है, जिससे लोगों की सोच में
बदलाव लाया जा सके। अभिनेता ने हाल ही में अपने ब्लॉग पर लिखा था कि यह
शर्म की बात है कि इस विषय में जागरूकता लाने के लिए विभिन्न माध्यमों और
अभियानों का सहारा लेना पड रहा है।