Do not feel embarrassed to sexual harasses: Amitabh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यौन उत्पीडितों को शर्मिंदगी महसूस नहीं कराएं: अमिताभ

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अप्रैल 2017 3:42 PM (IST)
यौन उत्पीडितों को शर्मिंदगी महसूस नहीं कराएं: अमिताभ
महानायक अमिताभ बच्चन ने यौन उत्पीडित लोगों को शर्मिदगी का अहसास नहीं कराने के संबंध में एक सामाजिक अभियान के तहत अपनी आवाज रिकॉर्ड की है, जिसमें उन्होंने परिवार, अधिकारियों और नागरिकों से यौन उत्पीडन की शिकार महिलाओं के साथ किए जाने वाले व्यवहार पर चुप्पी तोडने और उन्हें शर्मिदगी का अहसास नहीं कराने का आग्रह किया है। अमिताभ ने सार्वजनिक तौर पर जागरूकता लाने के मकसद से स्टार प्लस की पहल पर अपनी आवाज रिकॉर्ड की है, जिसमें उन्होंने चरित्र हनन करने वाले दोषियों से पूछा है, गलती किसकी है? यह अभियान इस बात को समर्थन देता है कि समाज को पीडितों को शर्म का अहसास कराने के बजाय अपराधियों पर मुकदमा चला कर उन्हें दोषी ठहराया जाना चाहिए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement